थानाध्यक्ष के बेडरूम से निकला किंग कोबरा, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू।

0
127

Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार के बेडरूम में अचानक जहरीला किंग कोबरा दिखाई दिया। कमरे में सांप दिखते ही पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान थाना परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सभी की निगाहें वनकर्मियों की कार्रवाई पर टिकी रहीं। बताया जा रहा है कि सांप बेड के नीचे छिपा हुआ था, जिसे काफी सतर्कता के साथ बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि समय रहते वन विभाग को सूचना देने से बड़ी घटना टल गई। वहीं वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि जहरीले सांप दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here