शिक्षा संकल्प यात्रा की टीम के द्वारा मार्शल अकादमी के छात्रों को लक्ष्य के प्रति किया संकल्पित।

0
106

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका 

बिहार/बांका । प्रखंड अंतर्गत आवासीय मार्शल अकादमी विद्यालय खेसर के भवन में आज शुक्रवार को शिक्षा संकल्प यात्रा के टीम के द्वारा संपूर्ण साक्षर व सुदृढ़ बिहार बनाने की मुहिम में शिक्षा संकल्प यात्री निमेष शुक्ला, परमेश्वर सिंह सह शिक्षक सह जिला पर्यावरण विशेषज्ञ वह भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बांका जिला इकाई प्रबंध कमेटी के सदस्य डॉ प्रवीण कुमार प्रणव कार्यक्रम को लेकर आवासीय मार्शल अकादमी खेसर पहुंचे। आए हुए शिक्षा संकल्प यात्री के टीम को संस्थान के प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया प्राचार्य ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी चीज है इसे संकल्पित मन से लक्ष्य को निर्धारित कर ईमानदारी से अनुशासन में रहकर पढ़ाई करनी चाहिए इस मुहिम में उपस्थित संकल्प यात्री निमेष शुक्ला ने बताया कि छात्रों को अच्छे-अच्छे बड़े सपने देखना चाहिए इस दौरान इन्होंने बच्चों को बताया कि 15 से 20 पेज रोज गणित का सवाल बनाएं । लिखने का प्रेक्टिस 20 से 30 पेज रोज करते रहना चाहिए। सही-सही तेजी से लिखने का प्रेक्टिस करते रहना चाहिए । कोई छात्र अचानक एकाएक सिविल सर्विसेज या नीट या जेईई इत्यादि परीक्षा पास नहीं कर सकता। प्रारंभ से ही लक्ष्य निर्धारित कर नित्य अपने रूटीन में पढ़ना जरूरी हो जाता है आज की पढ़ाई का काम कल पर नहीं टालना चाहिए । छात्रों को अपने माता-पिता गुरु को ध्यान में रखते हुए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस दौरान डॉक्टर प्रवीण कुमार प्रणव ने भी छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि विनम्रता पूर्वक अनुशासित और माता-पिता वह गुरु को ध्यान में रखते हुए उत्साहित मन से लक्ष्य का ध्यान देकर पढ़ते रहना चाहिए। जीवन का मुख्य लक्ष्य शिक्षा को बनाना चाहिए इसी से आगे का भविष्य बन सकता है। इस मौके पर शिक्षा संकल्प यात्रा के टीम के अलावे संस्थान के सभी शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here