ब्यासपुर चौक पर यूनिक स्टडी कोचिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन।

0
23

Spread the love

लौरिया से दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। धोबनी पंचायत के व्यासपुर चौक स्थित सरफराज अहमद के मकान में मंगलवार को यूनिक स्टडी कोचिंग सेंटर का समाजिक कार्यकर्ता इरशाद अहमद एवं शिवसागर शर्मा ने फिता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथियों ने बताया कि अब धीरे धीरे व्यासपुर चौक कोचिंग सेंटर का हब बनते जा रहा है। अब यहां के छात्र छात्राओं को यहां से दूर तैयारी करने के लिए घर से दुर जाना नहीं पड़ेगा यही पर यूनिक स्टडी कोचिंग सेंटर खुल गया है जिसमें अनुभवी शिक्षक हैं जो छात्र छात्राओं को बढ़िया शिक्षा दें रहें हैं। वहीं कोचिंग सेंटर के संचालक नवीन कुमार ने बताया कि हमारे इस सेंटर में कक्षा छह से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं को आंल सब्जेक्ट की पढ़ाई की जाएगी। साथ ही बोर्ड एग्जाम के लिए भी छात्र छात्राओं को स्पेशल तैयारी हिन्दी अंग्रेजी दोनों में कराई जाएगी। मौके पर मोहम्मद दानिश, बीकू सोनी, रंजीत सोनी सहित दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here