लौरिया के बेलवा रमौली गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से टाट फूस के तीन घरों में लगी आग।

0
31

Spread the love

नरकटियागंज एवं लौरिया की फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंचकर आग पर पाई काबू

लौरिया से दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। प्रखंड के धोबनी पंचायत अंतर्गत बेलवा रमौली गांव स्थित वार्ड संख्या 1 निवासी मोटर राम के तीनों लड़के सुरेन्द्र राम, शिवनाथ राम, छोटे लाल राम के घरों में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ लिया देखते ही देखते तीनों का घर जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची नरकटियागंज एवं लौरिया की फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र राम ने बताया कि मंगलवार को सुबह में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हमारे पंचायत के बेलवा गांव निवासी सुरेंद्र राम, छोटे लाल राम एवं शिवनाथ राम के टाट फूस के घर में आग लग गई जिससे तीनों लोगों का घर जलकर राख हो गया सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।तबतक इन लोगों के घरों में रखा समान पलंग, गेहूं, चावल, कपड़ा तीन पंखा सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं शिवनाथ राम ने बताया कि हमारे भाई जवाहिर राम के पतोहु का आज बेतिया में आपरेशन हुआ था सभी लोग उसी में गये हुए थे केवल में ही घर पर था मंगलवार को दस बजे दिन में मैं खाना खाकर अपने घर के चौकी पर सो रहा था तभी हमारे घर में लगे बिजली के तार में अचानक चुटचुट की आवाज आई और बिजली के शॉर्ट सर्किट से हम लोगों के घरों में आग लग गई जो देखते देखते हम तीनों भाइयों के घर को जला दिया घर में रखा सभी समान जल गया लगभग चालीस हजार रुपया भी जलकर राख हो गया हैं। वहीं स्थानीय मुखिया ने पिडीत परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाली मुआवजे को दिलाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here