बगहा। सोमवार को बीजेपी के लोकप्रिय और तेजतर्रार बेतिया के सांसद रहे स्व0 मदन जायसवाल का पुण्यतिथि मनाया गया।जहां सैकड़ों की संख्या में बीजेपी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।इसी क्रम में बगहा पुलिस जिले के मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह भाजपा के युवा नेता विजय सिंह चंदेल ने भी अपने समर्थकों के साथ पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धां सुमन अर्पित किया।इस दौरान विजय सिंह चंदेल ने कहा कि बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के पिता स्व0 मदन जायसवाल जी राष्ट्र हित में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभाया था,तथा बेतिया के साथ साथ बिहार स्तर पर अपनी सफल कार्यकुशलता व लोकप्रियता से जाने पहचाने जाने वाले एक महान नेता रहे।जिन्होंने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कई बार बेतिया संसदीय क्षेत्र की जनता के विश्वास का निरंतर प्रतिनिधित्व किया।आज इस संसदीय क्षेत्र के लोग उनके द्वारा किये गये कार्यों को हमेशा याद रख रहे हैं,उनकी कृति को भुलाया नहीं जा सकता है।विजय सिंह ने कहा कि गरीब व असहाय मरीजों को भी उनके तथा उनके परिवार के डॉक्टरों द्वारा सहज इलाज व दवा मुहैया कराया गया जिसका एक कीर्तिमान स्थापित हो गया है। आज उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करते हुए उनके सुपुत्र संजय जायसवाल भी लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं जिससे पूरे बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलग व सम्मान के साथ उन्हें देखा जाता है।उन्होंने कहा कि आज ऐसे महान व दिवंगत नेता को हमारे समर्थकों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है।
वही इस मौके पर धनजंय पांडेय, ओम सिंह, संतोष कुमार तथा रामचंद्र सिंह के साथ कई लोग उपस्थित रहे।