आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता:- थानाध्यक्ष अमर कुमार, लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर।

0
39



Spread the love

बेतिया /मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट ।।

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमर कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन अभियान तथा आगामी होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए गश्ती व्यवस्था और मजबूत की जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, वाहन जांच अभियान तथा रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क, सजग एवं जिम्मेदार तरीके से ड्यूटी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर अपर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, संजय कुमार चौधरी , अरुण कुमार , जनार्धन पांडेय , भानु प्रकाश , नीलेश कुमार , विश्वनाथ प्रसाद, अनुज कुमार ओझा, निधि कुमारी, सुमन झा आदि पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here