टोका फंसाकर बिजली चोरी का भंडाफोड़।

0
96



Spread the love

थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक लाख से अधिक की क्षति उजागर

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत विभाग की टीम ने ग्राम विजयपुर सहित अन्य सात जगहों पर छापा मारा। अभियान विद्युत अधीक्षण अभियंता, मोतिहारी (मानवबल) की उपस्थिति तथा आपूर्ति एवं एसटीएफ के निर्देशानुसार संचालित किया गया। छापेमारी दल में कनीय विद्युत अभियंता (राजस्व) बगहा कुणाल कुमार, मानवबल कर्मी लालबाबू चौधरी, शहाबुद्दीन अंसारी, सिकंदर कुमार एवं शशिभूषण प्रसाद शामिल थे। टीम जब उपभोक्ताओं के घर पहुंची तो पाया कि निकटतम विद्युत पोल से टोका फंसाकर सर्विस तार के माध्यम से अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। परिसर में विभिन्न विद्युत उपकरण संचालित पाए गए, जो विद्युत ऊर्जा चोरी की श्रेणी में आता है। विभाग द्वारा आकलित क्षति एक लाख से अधिक निर्धारित की गई है, जो बिना कंपाउंडिंग के देय बताई गई है। मौके से प्रयुक्त सर्विस तार जब्त कर लिया गया। संपूर्ण जांच प्रक्रिया आरोपियों की उपस्थिति में पूरी की गई। विद्युत विभाग ने विभिन्न आरोपी के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाना वाल्मीकिनगर को आवेदन सौंप दिया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। इस बाबत बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here