



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर में अवैध तरीके से चला रहे आरामिल पर आज रविवार को क्षेत्रीय वन पदाधिकारी बांका निधी कुमारी के द्वारा अपने विभाग के कयी सहायक पदाधिकारी एवं बन पुलिस के साथ नन्दन शर्मा पिता शंकर शर्मा के द्वारा चला रहे अवैध तरीके से आरा मिल पर दिन के करी वन दो बजे कार्य वाही की गयी है इस दौरान मिल में रखे बेस किमती लकड़ी सिसम सखुआ महोगनी के साथ साथ अन्य सामग्री अपने साथ ले गया है जिसका किस्मत लगभग दो लाख से ऊपर बताया जा रहा है इस संबंध में जब कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय वन पदाधिकारी बांका निधी कुमारी से जानकारी ली गयी तो बताया गया की फूललीडुमर प्रखंड कयी अवैध आरा मिल बिना लाइसेंस का चला रहा था जिसपर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी वहीं प्रखंड के कुछ अवैध तरीके से चला रहे आरा मिल मालिकों ने अपना नाम ना छापते हुए बताया की प्रतिमाह हम लोगों से चडूआ लेने का काम वनपाल के द्वारा किया जाता था साथ ही कभी कभी चौंकी पलंग की लकड़ी भी मिल में चिरा कर अपने गन्तव्य स्थान पर लेजाया करता था।










