



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बिहार प्रदेश जदयू कार्यालय पटना के निर्देश के आलोक में बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड में आज रविवार को प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक फुल्लीडुमर गोपाल कृष्ण गोयल , निर्वाची प्रखंड पदाधिकारी रामानंद यादव के उपस्थित में चार उम्मीदवार के द्वारा अपना अपना नांमाकन पत्र भरा जिसमें प्रखंड के कैथा पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह चन्द्र वंशी , विवेकानंद तांती, विकास कुमार मंडल,इस दौरान सभी तीन प्रत्याशियों के द्वारा आपसी समझौते के आधार पर अपना अपना नामांकन वापस लेते हुए चंदन कुमार को अपना समर्थन उपस्थित सभी सक्रिय सदस्यों एवं प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराने आए निर्वाचि पर्यवेक्षक एवं प्रखंड निर्वाची संगठन पदाधिकारी के समक्ष लिखित एवं मौखिक रूप में देने का काम किया गया इस दौरान संगठन के प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक पदाधिकारी गोपाल कृष्ण गोयल एवं संगठन के प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रामानंद यादव के द्वारा उपस्थित सभी संगठन के सक्रिय सदस्यों के विच घोषना करते हुए चंदन कुमार को सर्वसम्मति से फुल्लीडुमर प्रखंड के लिए जदयू का प्रखंड अध्यक्ष के रुप घोषित किया गया।

इसके साथ ही संगठन के पर्यवेक्षक एवं निर्वाचि पदाधिकारी के द्वारा चंदन कुमार को प्रखंड फुल्लीडुमर के लिए जद यू प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र देने का काम किया गया है।इस दौरान एक प्रखंड सचिव के रुप में विवेकानंद तांती एवं कार्य कारनी सदस्य के रुप में 13 सदस्य को दिया गया है जिसमें प्रणव कुमार मंडल,अनिता देवी, रामानंद यादव,हेमंत कुमार, जयराम मरांडी, जितेन्द्रर जुनीयर,राम कुमारी देवी, त्रिलोकी महतो,पवन सिंह,राजेश कुमार सिंह, कुमार शानू महराणा,राजू कुमार दास , शैलेन्द्रर मंडल इसके बाद ही सभी लोगों के द्वारा नव निर्वाचित जद यू प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार को फुल माला पहनाते हुए स्वागत किया गया नारा लगाया गया नितीश कुमार जिन्दा वाद जानता दल यू जिंदा वाद चन्दन कुमार प्रखंड अध्यक्ष जिन्दा वाद इसके साथ प्रखंड अध्यक्ष के समर्थकों के द्वारा एक दुसरो को मिठाई खिलाने का कार्य किया गया।










