



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला के प्रखंड फुल्लीडुमर अंतर्गत खेसर थाना क्षेत्र के खेसर फूली डूमर मुख्य सड़क रक्षा काली मंदिर के पास दो आमने-सामने मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खेसर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी को देने का काम किया। सूचना पाते ही खेसर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलीडुमर प्राथमिक उपचार को लेकर पहुंचा गया। चिकित्सा कर रहे डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि जख्मी आनंद कुमार उम्र 25 वर्ष पिता मोहन शाह साकिन गादीराता दूसरा जख्मी रीसु कुमार उम्र 26 वर्ष पिता पंकज यादव साकीन पपरेबा दोनों थाना खेसर जिला बांका बताया गया। अजय कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि दोनों जख्मी को प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है।

वही इन्होंने यह भी बताया कि पपरेवा कौन निवासी रिशु कुमार विशेष जख्मी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिशु कुमार पपरेवा गांव निवासी अपने बहन को मैट्रिक का परीक्षा दिलाने प्लस टू उच्च विद्यालय बाला देव इटहरी फूललीडुमर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे गादीराता गांव निवासी आनंद कुमार तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते हुए आ रहा था तीखी मोड पर अपने नियंत्रण खो देने पर दूसरे मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। परीक्षा देने जा रही बच्ची तो बाल बाल बच गई। लेकिन दोनों चालक काफी जख्मी हो गए वही दोनों का मोटरसाइकिल भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। थाने के द्वारा दोनों मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए थाना ले गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों की ओर से किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जख्मी के परिजनों द्वारा या जख्मी के चिकित्सा से लौटने पर आवेदन देने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।










