कड़ी सुरक्षा के बीच ली जा रही है प्रखंड के दो केंद्रो पर मैट्रिक की परीक्षा।

0
22



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से प्रखंड फूललीडुमर के अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय खेसर एवं प्लस टू उच्च विद्यालय बाला देव ईटहरी फुल्लीडुमर मैं कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा ली जा रही है दोनों केंद्रो के केंद्र अधीक्षक के द्वारा या बताया गया कि सभी परीक्षार्थियों को 9:00 बजे तक केंद्र में प्रवेश कर कर मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाता है इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश करने का कोई अनुमति नहीं दी जाती है इसके पूर्व केंद्र अधीक्षकों के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सभी परीक्षार्थी को यह सूचित कर दिया जाता है कि कोई भी परीक्षार्थी केंद्र के अंतर्गत अपने साथ सिर्फ एडमिट कार्ड ले जा सकते हैं इसके अलावा किसी प्रकार का कोई भी प्रूफ जरूरी नहीं है वही जूते खोलकर घड़ी खोलकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने को लेकर आदेश जारी किया जाता है इस दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्र अधीक्षक राजीव कुमार नंदन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रथम पाली के गणित विषय में कल 490 में से 13 एवं द्वितीय पाली की गणित परीक्षा में 509 छात्र में से 6 छात्र अनुपस्थित बताया गया वहीं केंद्र के सहायक केंद्र अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली के उर्दू विषय में कुल 06 एवं द्वितीय पाली में कुल 13 छात्रा अनुपस्थिति बताया गया है जबकि प्लस टू उच्च विद्यालय खेसर के केंद्र अधीक्षक शरद चंद्र, सहायक केंद्र अधीक्षक नवल किशोर पंडित , राजीव कुमार एवं अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पाली के गणित परीक्षा में कल 604 में से 592 छात्र उपस्थित हुए 12 अनुपस्थित बताया गया वहीं द्वितीय पाली के गणित परीक्षा में 622 में से 613 ही उपस्थित हो पाए जबकि 9 छात्र अनुपस्थित बताया गया दोनों फलियां की परीक्षा में केंद्र के बाहर संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान महिला पुलिस जवान महिला पुलिस पदाधिकारी के अलावा दंडाधिकारी भी केंद्र पर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here