



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बिहार विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान बांका जिले के बेलहर विधानसभा के एनडीए विधायक मनोज यादव के द्वारा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से बांका जिला के फूली डूमर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी कोझी पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ढोढरी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय में परिवर्तित करने को लेकर मांग कीया है। इस दौरान जवाब में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जवाब देते हुए विभाग के पदाधिकारी को इस संबंध में पत्राचार करने का कार्य किया गया है। साथ ही नियमानुकूल उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनाने का आश्वासन भी दिया गया है।










