लक्ष्मीपुर चौक पर ट्रैक्टर–बोलेरो की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला।

0
90



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- मदार मेला में आए एक ट्रैक्टर और बोलेरो वाहन के बीच लक्ष्मीपुर चौक के समीप जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जानमाल की भारी क्षति हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिला के थाना कुबेर स्थान अंतर्गत अमवा बुजुर्ग निवासी कैफ अंसारी (पिता – मसिहुल अंसारी) 12 फरवरी 2026 को अपने घर से मदार मेला में शामिल होने के उद्देश्य से ट्रैक्टर (पावर टेक) लेकर वाल्मीकिनगर आए थे। ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 57 BR 7513 बताया गया है। बताया जाता है कि जब वे लक्ष्मीपुर चौक के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 57 M 3401) ने ट्रैक्टर-टॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर की टॉली मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक की सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय टॉली में बैठे व्यक्ति को हल्की-फुल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद टॉली में बैठे लोग भयभीत हो गए और कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बोलेरो वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि बोलेरो वाहन को रियाजुद्दीन अंसारी (पिता – खलील अंसारी) चला रहे थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चालक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मीपुर चौक पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मेला के दिनों में वाहनों की संख्या बढ़ जाने से स्थिति और संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी और यातायात व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है। घटना के बाद कैफ अंसारी ने प्रशासन से लिखित शिकायत करते हुए संबंधित चालक एवं वाहन के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते वाहन नियंत्रित नहीं होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वाहन को कब्जे में लेकर क्षति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग सुरक्षित यातायात व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here