विहार विधालय परीक्षा समिति के द्वारा ली जाने बाली इंटरमिडिएट की परीक्षा शुक्रवार को दोनों पाली के बाद हुई समाप्त 17 फरबरी से होगी मैट्रिक की परीक्षा प्रारंभ।

0
31



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। विहार विधालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट की परीक्षा आज शुक्रवार को दोनों पाली होते ही फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत+2 उच्य विधालय बाला देव ईटहरी फुल्लीडुमर एवं +2 उच्य विधालय खेसर में परीक्षा समाप्त हो जाने की बात दोनों केंद्रो के केंद्राधीक्षक के द्वारा बताया गया है बाला देव इटहरी फूललीडुमर के केंद्राधीक्षक राजीव कुमार नंदन ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा नहीं थी जबकी दुसरी पाली की परीक्षा कंप्यूटर साइंस में कुल 08 छात्र थे जो सभी उपस्थित थे इसी के साथ फिजीकल एजुकेशन योग के कुल 01 छात्र थे जो उपस्थित थे। वहीं +2 उच्य विधालय खेसर के केंद्राधिक्षक शरद चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा कुल 02 छात्रा में से दोनों उपस्थित थे जबकी दुसरी पाली की परीक्षा में 24 में से 24 छात्रा उपस्थित बताया गया है इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर और फुल्लीडुमर के दोनों केंद्र पर होने बाली इंटरमिडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा ली गयी है एक फरवरी से शुरू होने बाली इंटरमिडिएट की परीक्षा आज शुक्रवार को समाप्त हो गयी है स्थानीय प्रशासन पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल का काफी सहयोग रहा 17 फरबरी से दोनों केंद्रो पर होगी मैट्रिक की परीक्षा इसे भी कदाचार मुक्त करा ली जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here