वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर फिर से शुरू हुई चहल-पहल सीमा पर आवाजाही बहाल।

0
299



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। नेपाल में नई सरकार गठन के साथ साथ अब भारत नेपाल सीमा पर भी स्थिति सामान्य होती दिख रही है। रविवार को वाल्मीकिनगर सीमा पर आवाजाही देखी गई।भारत-नेपाल सीमा पर हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। मोटरसाइकिलें, पैदलयात्रियों का आवागमन पहले की तरह शुरू हो गया। लेकिन आम नागरिको की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।हलांकि पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही लोगों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।बॉर्डर खुलने की सूचना मिलते ही भारत और नेपाल के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय बाजारों में नेपाली ग्राहकों का आना भी शुरू हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here