




वाल्मीकिनगर पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा अनुमंडलीय अस्पताल
जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह
बेतिया/वाल्मीकिनगर। गंडक बराज से निकलने वाली तिरहुत मुख्य नहर के पावर हाउस के पास स्थित जाली पुल में फंसा 30 वर्षीय नेपाली महिला का शव शनिवार की दोपहर वाल्मीकिनगर पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तीन-चार घंटा पूर्व महिला के नदी में डूबे होने की आशंका है। महिला का शरीर पूरी तरह ठीक है। लेकिन इसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसकी सूचना नेपाल पुलिस को दी जाएगी। फिलहाल शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा पावर हाउस के समीप शव होने की सूचना मिली थी। 30 वर्षीय महिला अविवाहित है। वह टी शर्ट और लूजर पहनी हुई है। शनिवार की सुबह यह घटना घटित हुआ प्रतीत हो रहा है। क्योंकि महिला का शव पूरी तरह ठीक है। वह अपने हाथों की उंगलियों में नेल पॉलिश लगाई हुई है।