




बेतिया जिला ब्यूरो विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट.
बेतिया/वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर में संचालित विद्या भारती विद्यालय परिसर में शनिवार की देर शाम आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा व्यास पूर्णिमा के दिन गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें थाना क्षेत्र के लगभग 50 की संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता एवं विद्या भारती विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से दिनेश कुमार गुप्ता, बबलू सिंह, कृष्णदेव प्रसाद केसरी, शुभम कुमार सिंह शामिल रहे।इस बाबत विद्या भारती विद्यालय के प्राचार्य धनंजय मिश्रा ने बताया कि भाद्र महीने के पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इसमें आरएसएस के झंडे को गुरु का प्रतीक मानकर दक्षिणा दिया जाता है। भगवा ध्वज 1928 से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में गुरु का स्थान रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन एकत्रित राशि को संगठन के प्रचारक कार्यकर्ताओं को समर्पित किया जाता है। भगवा ध्वज सेवा की भावना को प्रकट करता है। यह संगठन हिंदुत्व के लिए काम करता है। आरएसएस के जनक डॉक्टर हेडगेवार के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि वे जीवन में हिंदुत्व की रक्षा और सनातन धर्म के संवर्धन के लिए हमेशा लगे रहें। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में आरएसएस के झंडे को ही गुरु का प्रतीक मानकर हम दक्षिणा देते हैं।