बोल बम का नारा है, भोलेनाथ का सहारा है।

0
273



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। वीटीआर के सघन वन क्षेत्र में विराजमान जटाशंकर धाम में सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगभग बीस हजार की भीड़ उमड़ी। शिवभक्तो ने सोनहा घाट पर स्नान कर पहले कालेश्वर मंदिर में जल चढ़ाया बाद में जटाशंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। बता दें कि यहां दर्शन के लिए रात से ही लोग पहुंचने लगते है। मान्यता के अनुसार भगवान भोलेनाथ के कई भक्त यहां मीलों पैदल चलकर भी पहुंचते है। भोलेनाथ पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। हर साल सावन के महीने में वीटीआर हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं। वीटीआर की सुन्दरता प्रकृति प्रेमी, श्रद्धालुओ को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह मंदिर धार्मिक आस्था का बड़ा केन्द्र है। यूं तो यहां हमेशा ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सावन के महीने में यहां भारी भीड़ रहती है। ऐसी मान्यता है कि यहां मांगी गई मुराद भोलेनाथ पूरी करते हैं। प्राकतिक दृष्टि से भी यह स्थान मनोरम है। चारों ओर इस स्थान को घेरे हुए जंगल इसके सौन्दर्य में चार चांद लगाते हैं।जटाशंकर धाम मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं व कांवरियों ने हर्षोल्लास पूर्वक शिवलिंग का जलाभिषेक किया। पुरुषों की अपेक्षा महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। जलाभिषेक व मेला का आयोजन होने से शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। शिवलिग पर जलाभिषेक को लेकर उत्तर प्रदेश एवं नेपाल के भक्तों की भीड़ दिन भर उमड़ती रही। शिवालय की साज-सज्जा शिवभक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है के नारों से कांवरियां पथ व मंदिर प्रांगण गूंजायमान होता रहा। बोल बम का नारा है, भोले तेरा सहारा है। हर-हर महादेव के जयघोष की गूंज पूरे दिन शिव मंदिरों पर रही। शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए भोर से ही भक्तों का तांता से ही लग गया। भगवान शिव को दूध, गंगाजल, बेल पत्र, धतूरा आदि से अभिषेक भक्तों ने किया। भक्तों की भीड़ देखकर सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर में धतूरा, गंगाजल, भांग, दूध लेकर भक्त जलाभिषेक के लिए कतार में लगे दिखे। मंदिर के पुजारी श्याम पुरी ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार भक्तों की अधिक भीड़ रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here