मुहर्रम पर्व को लेकर भैरोगंज थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क

0
34

Spread the love

बगहा/भैरोगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भैरोगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सीता केवट ने की। इस दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सीता केवट ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। क्षेत्र में नियमित गश्ती अभियान चलाया जाएगा तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में एसआई मोहित कुमार, एएसआई नवजीवन पासवान, एसआई बलराम कुमार सहित भैरोगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व संपन्न कराने को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियार के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी बैठक समाप्त होने के बाद थानाध्यक्ष सीता केवट पुलिस बल के साथ भैरोगंज बाजार पहुंचीं और दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सड़क पर अनावश्यक भीड़ और जमावड़ा नहीं लगाने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here