मुहर्रम पर्व को लेकर चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की संपन्न।

0
15

Spread the love

बगहा/चौतरवा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक चौतरवा थाना के SI शंभू साह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें गौतम कुमार ASI, विजय शंकर उपाध्याय ASI, संजय कुमार गोंड SI, विकाश कुमार ASI, देवशरण महतो SI, जय शंकर कुमार ASI मौजूद थे। सामूहिक रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि धार्मिक जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाएं, आयोजकों से समन्वय अनिवार्य है। जुलूसों के समय और मार्ग पूर्व निर्धारित होंगे; किसी भी परिवर्तन के लिए थाना से अनुमति आवश्यक है। प्रमुख चौराहों व संभावित संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात रहेगा। जुलूस मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा; सार्वजनिक व निजी वाहन चालक निर्देशों का पालन करें। आयोजक और स्थानीय प्रशासन मिलकर भीड़ नियंत्रित करने के उपाय जरूर अपनाएं, किसी भी तरह की घुसपैठ, हथियार व मादक पदार्थ के साथ लोगों के आने पर सख्त कार्रवाई होगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, किसी भी आपात सूचना के लिए नजदीकी थाना से संपर्क करें। इमरजेंसी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी; प्राथमिक चिकित्सा व एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। सभी समुदाय आपसी समन्वय से धार्मिक रस्में निभाएँ तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। मौके पर थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्देशों का पालन करें और किसी अनहोनी या असामाजिक कृत्य की सूचना तुरंत संबंधित थाना को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here