




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका।
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारपुर गांव से बुधवार की रात्रि एक मारपिट के प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को थानाध्यक्ष बबलू कुमार के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त धर्मराज कुमार पिता पप्पू यादव साकिन कुमारपुर थाना फुल्लीडुमर जिला बांका बताया गया है। बताया गया की यह पुलीस के भय से कयी माह से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार करते हुए बांका न्यायालय भेज दिया गया है।