यूपी बिहार की सीमा बांसी चौक पर बिहार बंद का दिखा असर।

0
278



Spread the love

मधुबनी से सफरूदीन अंसारी की रिपोर्ट।

बगहा/मधुबनी। मतदाता पूर्निरीक्षण एवं बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ बुधवार को इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा यूपी बिहार की सीमा बांसी चौक पर चक्का जाम किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सड़क जाम से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुआ। इण्डिया गठबंधन के कांग्रेस, आरजेडी, भाकपा माले आदि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

धरना प्रदर्शन करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि, सरकार बिहार के अधिकांशतः मतदाताओं का नाम कटवाना चाहती हैं। इसलिए चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पूर्निरीक्षण कार्य कराया जा रहा हैं। वही राजद के नेता मुन्ना साह ने कहा कि, सरकार तानाशाह हो गई हैं। अपराध चरम पर हैं। लुट खसोट चरम पर हैं।

बिहार बंद के दौरान हर चौक चौराहों पर पुलिस रही मुस्तैद।

बिहार बंद के दौरान पुलिस काफी मुस्तैद रही। थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि, बांसी, तमकुहा, खलवापट्टी चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here