विश्व योग दिवस पर कई जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित।

0
192



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के कयी विद्यालयों एवं अन्य जगहों पर 21 जून 2025 शनिवार को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ समृद्ध और परम वैभवशाली भारत के निर्माण का संकल्प को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसमनाया गया। आज के इस दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय भितीया के प्रधानाध्यापक मिथलेश कुमार सिंह के द्वारा अपने विधालय के छात्र छात्राओं को योग कर कर समृद्ध भारत , समर्थ, संगठित, और परम वैभवशाली भारत का निर्माण को लेकर योग के माध्यम से उपस्थित विधालय के छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षकों को रोगमुक्ति, नशामुक्ति, अध्यात्मिक मार्गों पर चलने को लेकर संकल्प लेने को कहा गया। कहा की योग से शरीर के हर अंग को स्वस्थ एवं शक्तिशाली बना सकते हैं आज के इस योग दिवस पर हिमालयन अकादमी के प्राचार्य उमेश यादव , मार्शल अकादमी के प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री +2 उच्य विधालय बालादेव ईटहरी के प्राचार्य ने भी अपने अपने विधालयो में छात्राओं को योग का ज्ञान दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here