गंडक बराज से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी, इस मॉनसून सत्र का सर्वाधिक पानी।

0
641



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश से गंडक बराज नियंत्रण कक्ष वाल्मीकिनगर द्वारा शुक्रवार की सुबह गंडक नदी में 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। लिहाजा गंडक दियारा के निचले इलाके में बसने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। दरअसल इस मॉनसून सत्र में मौसम विभाग ने उम्मीद से ज्यादा बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।यदि अधिक बारिश हुई तो गंडक नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल सकती है।

गंडक बराज से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी

शुक्रवार की सुबह गंडक नदी में इस वर्ष का अधिकतम एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

फिलहाल कोई खतरा नहीं

गंडक बराज नियंत्रण से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल खतरे की बात नहीं है।हालांकि गंडक बराज के सभी कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।वहीं जल संसाधन विभाग द्वारा अलग अलग टीम बनाकर बांधों की सतत निगरानी की जा रही है। दूसरी तरफ निचले इलाकों में रहने वाले लोग अनजाने भय और आशंका से चिंतित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here