बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर मुख्य अभियंता यांत्रिक ने किया गंडक बराज का निरीक्षण।

0
269



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बराज के गेटो का निरीक्षण मुख्य अभियंता (यांत्रिक) सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता के द्वारा फाटकों का निरीक्षण किया गया। गंडक बराज के फाटकों का ऑटो मेशन सिस्टम से गेटों का परिचालन समेत अन्य जानकारी नियंत्रण कक्ष से ली। इस दौरान गंडक बराज के सभी 52 गेटों के परिचालन का भी अवलोकन करते हुए संबंधित अन्य जानकारियां ली गई । गंडक बराज नियंत्रण कक्ष के सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक गंडक बराज के सभी 52 गेटों का सफलता पूर्वक संचालन कर जांच की गई है। सभी गेट जांच में दुरूस्त पाए गए हैं ।
बताते चलें कि गंडक बराज की डिजाइनिंग डिस्चार्ज क्षमता साढ़े आठ लाख क्यूसेक है। लेकिन, नदी की तलहटी में सिल्ट जमा होने के कारण इसकी डिस्चार्ज क्षमता में कमी आई है। 23 जुलाई 2002 को 6 लाख 29 हजार जल दबाव के कारण गंडक बराज का दायां एफलेक्स बांध टूट गया था।
बहरहाल बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की जा रही है। बराज के गेटों के संचालन एवं स्थिति का अवलोकन किया गया। सभी गेट फिलवक्त संचालित हो रहे हैं।

गंडक बराज में लगे हैं चार तरह के गेट :-

गंडक बराज वाल्मीकिनगर में कुल 4 तरह के गेट लगे हैं। 1से 6 तक लेफ्ट अंडर स्लुइस गेट हैं। 7 से 24 तक स्पिलवे गेट है। 25 से 30 तक रिवर स्लुइस गेट है। वही 31 से 36 तक राइट अंडर स्लुइस गेट लगे हैं। जिसमें 1 से 6 तक तथा 25 से 30 तक के गेटों की डिजाइन एक है। इसका साइज 20 गुणा 60 फीट है। वहीं गेट संख्या 7 से 24 तक की डिजाइन अलग है। मौके पर अधीक्षण अभियंता सियाराम पासवान,अधीक्षण अभियंता(यांत्रिक) पूर्णेंदु कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here