एक घर में लगीं भीषण आग, हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट।

0
339



Spread the love

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट..

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया पंचायत के वार्ड नम्बर 12 सतभीड़वा में अहले सुबह खाना बनाते समय आग लगने से एक घर जल गया। अग्निपीड़ित बालकिशुन पडित के पुत्र अशोक पडित ने बताया कि आगलगी की घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा,बर्तन, लकड़ी का फर्नीचर,नगद आदि नष्ट हो गया। इसमें हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद आसपास कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश ने घटना का जायजा लिया। और अग्नि से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

और कहां की दुख की घड़ी मे वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े है। मुखिया ने कहा की पीड़ित परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए वह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से बात करेंगे। उन्होंने घटना की सूचना अंचलाधिकारी राजीव रंजन को दी। घटना के संदर्भ में अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि घटना का जांच कर कर क्षति का अवलोकन करते हुए अग्निपीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here