पूर्व विधायक रामदेव यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे लंबा मैदान मृतक के परीजनो से मिल दिलाया भरोसा शीघ्र होगा अभियुक्त की गिरफ़्तारी।

0
352



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 मर्ई 2025 के शनिवार के मध्य रात्रि में पप्पु यादव की पत्नी कंचन देवी उम्र 40 बर्ष की हत्या शंभू गंज थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी राज रंजन कुमार पिता कमलेश्वरी राना के द्वारा किये जाने को लेकर मृतक की पुत्री काजल कुमारी के द्वारा खेसर थाना में एक लिखित आवेदन देते हुए नामजद अभियुक्त बनाए जाने पर खेसर थाना की पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने को लेकर शंभुगंज थाना पुलिस के सहयोग से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियुक्त एवं परीजन घर छोड़ फरार हो गया है।

उधर इस घटना को लेकर राजद खेमे में हलचल मच गयी है। जानकारी हो की मंगलवार को मृतक परीजनो से मिलने एवं इस दुख के घड़ी में ढांढ़स देने राजद के बांका जिला अध्यक्ष के साथ बांका से संगठन के आधा दर्जन लोग पहुंचे थे। जब की बुधवार को राजद के पूर्व विधायक बेलहर विधानसभा क्षेत्र रामदेव यादव अपने सहयोगी कार्य कर्ता के साथ मृतक परीजन मृतक के पति पप्पू यादव मृतक के पुत्र एवं मुख अग्नि करता दिलखुश यादव एवं मृतक के पुत्री काजल कुमारी से मिलते हुए संतोना देते हुए गहरा दुख व्यक्त करते रहते हुए बताया कि इस घटना के जो अभियुक्त हैं।

उसे किसी भी स्तर पर छोड़ा नहीं जायगा उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी इस संबंध में पूर्व विधायक रामदेव यादव ने खेसर थाना प्रभारी से बात करते हुए अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा भी गया साथ ही पार्टी की ओर से हर संभव मदद करने की भी बात कही गयी है एवं इसके साथ प्रशासनिक मदद करने का भी भरोसा दिलाया गया है। इस मोके पर पूर्व विधायक रामदेव यादव के साथ प्रखंड अध्यक्ष धननंजय मंडल , प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव , ज़िला महासचिव उमाशंकर राय बेलहर प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, पंकज मंडल, जयद्रथ कुमार, जयप्रकाश राय मुकेश सिंह ,मिडिया प्रभारी राहुल रंजन इसके साथ ही अन्य कार्य करता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here