मशाल 2024 खेल प्रतियोगिता का पंचायत के मुखिया ने किया फीता काटकर उद्घाटन।

0
280



Spread the love

बगहा। बगहा एक प्रखंड के सलहा बरिअरवा पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय बरिअरवा में मशाल 2024 शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल विभाग के द्वारा आज सुक्रवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया अमित कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। जिसमे प्रधानाध्यापक मुन्ना राव तथा विद्यालय के खेल शिक्षक अजय कुमार वर्मा ने बिद्यालय के छात्र छात्राओं को खेल में भाग लेकर उनको प्रोत्साहित किया। वही मुखिया ने खेल में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को उत्साहित किया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की। मुखिया अमित कुमार वर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता बच्चो के लिए वरदान है। जिससे बौद्धिक विकास के साथ साथ मानसिक विकाश भी होता है। जिससे बच्चे स्वास्थ रहकर मानसिक तनाव से मुक्त होकर पढ़ाई में मन लगाते है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित अभिभावक भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here