जमुई विधानसभा के भाजपा विधायिका तीन दिवसीय श्री राम महायज्ञ के मौके पर पहुंची अंगराजोर।

0
330

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। प्रखंड भितिया पंचायत के अंगराजोर गांव में नवनिर्मित मंदिर में राम भक्त हनुमान जी का मूर्ति के स्थापना एवं श्री राम महायज्ञ के तीन दिवसीय कार्यक्रम पर बीते बुधवार को आकर्षक झांकियां आधा दर्जन घोड़े के साथ भाव कलश शोभा यात्रा भी निकल गया था। इस धार्मिक कार्य में समाजसेवी मिथिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा जमुई जिले के जमुई विधानसभा के भाजपा विधायक का श्रेयसी सिंह को भी आमंत्रित किया गया था मौका मिलते ही विधायिका श्रेयसी सिंह इस धार्मिक कार्य में अंगराजोर पहुंची। और मंदिर के समीप पहुंचकर अपनी माता को देखते हुए बांका वीडियो के लिए एवं अपने क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ बिहार वासियों के लिए सुख शांति एवं समृद्धि को लेकर हनुमान जी से प्रार्थना की श्रेयसी सिंह के पहुंचते ही अंगराजोर के तमाम युवा वर्गों एवं धार्मिक कार्य में लगे सभी लोगों द्वारा गर्भ जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया और अंग वस्त्र और बुके देकर उनका स्वागत कियाइस मौके पर उपस्थित तमाम लोगों को संबोधित करते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में धार्मिक अनुष्ठान से लोगों के मां का अंधकार दूर होता है। साथ ही प्रकाश का ज्ञान भी जागृत होती है जो मानव को पथ प्रदर्शक बनती है इस मौके पर यज्ञ समिति के सदस्य मिथिलेश सिंह सिकंदर सिंह पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह रणधीर प्रसाद सिंह सत्यम कुमार उर्फ गोलू सिंह राजेश राय पप्पू सिंह कुणाल भगत इसके अलावे भी काफी संख्या में युवा वर्ग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here