तुर्किए के दो पर्यटक पहुंचे वीटीआर जल, जंगल एवं पहाड़ का किया दीदार

0
177



Spread the love

वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट..

वाल्मीकिनगर । वीटीआर की प्राकृतिक खूबसूरती न सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानियों को भी लुभा रही है। रविवार को तुर्की से आए दो पर्यटकों ने जल जंगल और पहाड़ की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाया।तुर्की से आए विदेशी पर्यटकों में उमर दुरूह एवं ऐनवर सैगनूर के साथ तुर्की में रह रहे यूपी के पडरौना निवासी मेराज अहमद, पप्पू कुमार, एवं अजय पटेल शामिल रहे। रविवार की दोपहर वाल्मीकिनगर पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने स्थानीय लोगों से वीटीआर के बाबत जानकारी हासिल की। तुर्की के पर्यटक वाल्मीकि नगर की प्राकृतिक सुंदरता का काफी बखान किया। विदेशी सैलानियों ने टाइगर रिजर्व के अद्भुत नजारे से काफी आकर्षित होकर गुड इंडिया एंड गुड बिहार कहा। उन्हे यहां का जंगल खूब भाया। विदेशी टूरिस्ट के आने से जंगल कैंप के कर्मियों में खुशी का माहौल रहा। उनका कहना था कि बीते वर्षों भारत के कई जंगल देखे हैं लेकिन वीटीआर की खूबसूरती ही अलग है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता अकल्पनीय है।

भारतीय मित्र के घर शादी में आए थे तुर्की के नागरिक

तुर्की के रहने वाले उमर दुरुह और अनवर सैगनूर जर्मनी में रह रहे उत्तर प्रदेश के पडरौना निवासी मेराज अहमद के घर एक शादी समारोह में आए हुए थे। बिहार के मिनी कश्मीर के बारे में उन्हें पहले से पता था। वे जल, जंगल पहाड़ का दीदार करने वाल्मीकिनगर पहुंचे थे।

21 अक्टूबर के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या पहुंची 31

वीटीआर द्वारा 21 अक्टूबर 2024 से नए पर्यटन सत्र की शुरुआत की गई‌ थी। नए पर्यटन की शुरुआत होने के 15 दिन बाद से विदेशी पर्यटकों का वीटीआर भ्रमण के लिए आना शुरू हो गया था। 21 अक्टूबर से लेकर 20 अप्रैल 2025 तक विदेशी पर्यटकों की संख्या 31 हो गई है। इनमें चेक गणराज्य, इटली, रूस, जापान, कनाडा, इंडोनेशिया, पोलैंड और अमेरिका सहित अब तुर्की के नागरिक वाल्मीकिनगर पहुंच यहां की सुंदरता को नजदीक से निहारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here