




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र रामपुर शंभूगंज मुख्य सड़क रामपुर मोड़ से कुछ आगे सड़क के उत्तर दिशा में एक कच्ची नाल में सर कटी लाश अमरपुर पुलिस के द्वारा बरामद कर ली गई है। घटना की जानकारी होते ही इलाके मे आग की तरह सनसनी फैल गई। कुछ देर के लिए रोड स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया। काफी संख्या में अमरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए और घंटो से रोड जाम पुलिस ने हटाया। जानकारी होगी सर का तलाश प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर थाना क्षेत्र केंदुआर गांव का बिहारी यादव बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मृतक बिहारी यादव की पत्नी रिंकू देवी रोती बिलखती हुई बताई की मेरे पति बिहारी यादव कोलकाता में ट्रक ड्राइवर है। कोलकाता से चलने पर उसने फोन किया कि मैं घर आ रहा हूं। सोमवार के दिन वह इंग्लिश मोर उतरा और अपने पत्नी रिंकू देवी को फोन कर बताया कि मैं इंग्लिश मोर उतर गया हूं। पत्नी से काफी बातचीत मोबाइल पर किया बच्चों का हाल समाचार पूछ मिठाई भी खरीद कुछ देर के बाद से मृतक बिहारी यादव का मोबाइल स्विच ऑफ होने लगा। सोमवार के रात्रि जब बिहारी यादव घर नहीं पहुंचा तो रिंकू देवी खोजबीन करने लगी। मंगलवार को मृतक की पत्नी रिंकू देवी अमरपुर थाना पहुंची और वहां के थानेदार पंकज कुमार झा को घटना की जानकारी दी।
लेकिन थानेदार पंकज कुमार झा उसकी एक न सुनी और उल्टे रिंकू देवी को डांटकर थाने से भगा दिया। रिंकू देवी रोती बिलखती घर आई पुणे फिर मंगलवार को थाना पहुंची और लिखित आवेदन दिया। थानेदार अमरपुर थाना पंकज झा द्वारा मृतक के पत्नी रिंकू देवी को कहा कि तुम लोग झूठ किसी को फंसा रही हो। लेकिन शुक्रवार को रामपुर मोड़ से आगे एक कच्ची नाल में बिहारी यादव का सर कटा लाश फेका मिला। सड़ा गाला लाश को कीड़े लग गए है। सर लापता है काफी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मृतक की पत्नी रिंकू देवी रोती बिलखती थी कि गांव से ही मृतक के चाचा सुनील यादव पिता कामेश्वर यादव सिंटू यादव पिता सुनील यादव पर सीधा आरोप लगा रही है। रिंकू देवी ने यह भी बताई 2016 ई में जगह जमीन का विवाद चल रहा है। जिसके चलते उन्हें लोगों के द्वारा या घटना का अंजाम दिया गया है। मृतक को दो लड़का बड़ा लड़का सनी कुमार 8 वर्ष जबकि दूसरा लड़का साजन कुमार 4 वर्ष एवं एक प्रिया कुमारी 5 वर्ष की लड़की है। घटना को लेकर इलाके में दहसत फैला हुआ है। थानेदार इस संबंध में अभी बताने से परहेज कर रहे हैं।