अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा अंचल कार्यालय फुली डूमर का किया निरीक्षण।

0
222



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह फुली डूमर प्रखंड प्रभारी अशोक कुमार के द्वारा बुधवार को लगभग 1:00 बजे अंचल कार्यालय फुल्लीडुमर में राजस्व से संबंधित निरीक्षण करने पहुंचे। अपने कक्ष में मौजूद अंचल अधिकारी मनोज कुमार कार्यालय में मौजूद सभी कर्मी एवं दो राजस्व कर्मचारी अमित कुमार एवं शत्रुघ्न कुमार से राजस्व से संबंधित कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इस दौरान अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी फूली डूमर द्वारा बिहार सरकार के खाता खेसरा के जमाबंदी परिमार्जन मोटेशन डाटा अपलोड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अंचल अधिकारी के कक्ष में मौजूद राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक अमित कुमार राजस्व कर्मचारी शत्रुघन कुमार एवं अंचल अधिकारी मनोज कुमार से कई बिंदुओं पर राजस्व से संबंधित निरीक्षण के दौरान जानकारी ली गई। एवं कुछ कमी पाए जाने पर दिशा निर्देश भी अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को दिया गया। पदाधिकारी द्वारा फॉर्मेट में कई प्रकार के सुधारो के साथ कार्य करने को निर्देश दिया गया। साथ ही अभी कहा गया कि इस आधार पर कार्य करने से सुविधा होगी तथा रैयतों को भी आसानी से समझ में आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here