गंडक पार की कशिश ने 456अंक प्राप्त कर प्रदेश में स्थान बनाया, पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने कशिश को पुरस्कृत करने की घोषणा किया

0
582

Spread the love

बगहा/मधुबनी। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधुबनी की छात्रा कशिश कुमारी ने इंटर कला वर्ग में 456 नंबर प्राप्त कर प्रदेश में अंडर 20 में अपना स्थान बनाया है। प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह नियमित रूप से विद्यालय में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली छात्रा है। यह छात्रा पारिवारिक विषम परिस्थितियों में भी अपने प्रतिभा और परिश्रम के बल पर इस उपलब्धि को हासिल किया है। विद्यालय परिवार इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस वार्षिक बोर्ड परीक्षा में लगभग 75% छात्र, छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसमें क्रांति कुमारी, निभा कुमारी, प्रेमी कुमारी, पल्लवी, नीतू, अमन, अमित आदि सम्मिलित हैं। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने उत्तीर्ण सभी छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here