




सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट..
बिहार/बाँका। ज़िले के खेसर थाना अंतर्गत घियाही गांव यादव टोला में कुंआ का पानी लक्ष्मण यादव एवं उनके परीजनो द्बार बाय जबरन बहाया जा रहा है। जिस कारण गांव के आधा दर्जन घर के लोगों को पी सी सी सडक से गुजरना मुसकील हो रहा है। ग्रामीण वकील यादव अशोक यादव उपेन्द्रर यादव आदी लोगों द्बारा बताया गया की लक्ष्मण यादव से वर्षो से ज़मीनी विवाद चल रहा है। विवाद का फैसला हो जाने पर वकील यादव अशोक यादव द्बारा अपने जमीन को ईंट के दिवाली से घेर लिया गया है। परती जमीन रहने के कारण पानी की निकासी पश्चिम दिशा की ओर जय करता था। अब घर बन जाने से पी सी सी सडक पर पानी का जमाव हो जा रहा है। जिस कारण दोनों पक्षों के बिच बराबर विवाद होते रहता है। अगर समय रहते स्थानीय प्रशासन या पंचायत के प्रतिनिधि द्बारा मामला को सुलझाया नही जाता है तो कुछ भी होने की सम्भावना बन सकती है। इस संबंध में ग्राम कचहरी खेसर के प्रतिनिधी प्रदिप चौधरी द्बारा घियाही गांव पहुंच कर दोनो पक्षों की बातों को सुनते हुए एवं स्थल का निरीक्षण कर पी सी सी सडक पर पानी बहाने पर रोक लगाते हुए कुंआ के बगल पनसोखा बना लेने की बात कही गयी। जिसमें गांव के लोगों द्बारा सहयोग करने की बात कही गयी है।