

एसएसबी के सौजन्य से कुमार फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित किए गए 150 लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र
जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर स्थित नदी घाटी योजना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को एसएसबी 21 वीं वाहिनी बगहा द्वारा आयोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बताते चलें कि एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के दूरदर्शी नेतृत्व से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार व ज़रूरतमंद युवाओं एवं युवतियों हेतु बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, हाउस वायरिंग इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण, कुकिंग प्रशिक्षण, मोटर चालक प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन के साथ साथ जनमानस एवम् पशुओं की चिकित्सा हेतु मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन नदी घाटी योजना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया l

इस कार्यक्रम में सतीश चंद्र दुबे कोयला एवं खान राज्यमंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि, सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा विधायक वाल्मीकिनगर, अचिंत्य लल्ला, कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का मान बढ़ाया साथ ही प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र, के जीवंत गांव गोनौली , संतपुर, सोहरिया लक्ष्मीपुर, वाल्मिकीनगर, रमपुरवा, चम्पापुर, दरुआबारी, नौरंगिया दोन, गर्दी दोन, लक्ष्मीपुर, बलगंगवा, परसौनी, अन्य आस पास अन्य क्षेत्र के 150 से अधिक बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण कराया गया। जिससे सशस्त्र बलों में सीमा क्षेत्र के स्थानीय युवा एवं युवतियों को रोजगार और कौशल विकास में मदद मिल सके ।
इस अवसर पर सुरेश शर्मा (द्वितीय कमान अधिकारी), भूषण चंद्र रॉय (उप कमांडेंट), कुमार देवेंद्र (एसडीपीओ) बगहा , संदीप सिंह( सहायक कमांडेंट) , अवधेश कुमार, रश्मि रंजन (उपसभापति) बगहा पन्नालाल लाल साह (मुखिया) वाल्मीकिनगर, आकाश कुमार फाउंडेशन आदि मौजूद रहे l










