




पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित सेवा पर्व का 2 अक्टूबर को होगा समापन
जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के भेड़िहारी वन प्रक्षेत्र पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार द्वारा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पर्व के 9 वें दिन वन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें रोहुआ टोला प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस बाबत रेंजर अमित आनंद ने बताया कि इस कार्यक्रम में कबड्डी,दौड़,लंबी कूद, उंची कूद, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता के साथ साफ सफाई करने का कार्यक्रम रखा गया है।
इसके तहत बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। गुरुवार को प्रभात फेरी निकाल लोगों को सेवा पर्व के बाबत जानकारी दी गई। साथ ही वन एवं वन्यजीवों के महत्व को साझा करते हुए पर्यावरण एवं वन को बचाने के लिए जागरूक किया गया है।