




प्रेमी प0 चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र का है निवासी।
सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट..
बिहार/बाँका। बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परतापुर गांव निवासि गोपाल ठाकुर की शादी खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदान गांव निवासी जयनंदन ठाकुर के घर में वर्षो पूर्व हुई है। जयनंदन ठाकुर के द्बारा अपने नतनी साक्षी कुमारी उम्र लगभग 15 बर्ष को घर पर रख कर पढाई लिखाई करा रहे थे। साक्षी कुमारी +2 उच्य विधालय खेसर की दसवी वर्ग की छात्रा थी। प्रतिदिन विधालय आना जाना अपने नाना जयनंदन ठाकुर साकीन मैदान थाना खेसर से करती थी। साक्षी कुमारी को किसी ढंग से बेतिया जिला अंतर्गत थाना लौरिया ग्राम धरवा गांव निवासी शंभु साह के पुत्र साहेब कुमार उम्र 25 से मोबाईल से सम्पर्क हो गया। इसी दौरान दोनों में छुप छुप कर बात लगातार करने लगे। दोनों का प्यार परवान चढ़ गया नतीजा यह हुआ की साक्षी कुमारी 26 नवंबर 2024 को अपने ननीहाल मैदान गांव से विधालय से निकली और संध्या तक अपने ननिहाल मैदान गांव वापस नहीं आई तो नाना के द्बारा खोजबिन करना प्रारंभ कर दिया। साक्षी के माता पिता से पुछ ताछ के बाद अन्य सगा संबंधित के घर खोज बिन किया गया। जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो साक्षी कुमारी के नाना मैदान गांव निवासी जयनंदन ठाकुर के द्बारा खेसर थाना में 28 नवंबर 2024 को एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदन के आलोक में खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण द्वारा दिनांक 11 दिसंबर 2024 को कांड संख्या 64 /2024 को प्राथमिक दर्ज करते हुए धारा 137/2/140/3/ बि एन एस अपहरन के संबंध दर्ज करते हुए पता लगाने में जुटी। इसी दौरान पता लगते ही थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण द्वारा अपने सहयोगी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान के सहयोग से नेपाल बॉर्डर से दोनों युगल प्रेमी व प्रेमिका को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। दोनों युगल प्रेमी को खेसर थाना लाया गया और परीजनो को सुचना दी गयी। थानाध्यक्ष द्बारा दोनों प्रेमी को 22 दिसंबर 2024 रविवार को बांका न्यायालय 164 का वयान कराने ले गई। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण द्वारा बताया गया कि न्यायालय के वयान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायगी।