




सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट….
बिहार/बाँका। फुल्लीडुमर भाजपा मंडल के अध्यक्ष के रुप में संगठन महापर्व के तहत प्राईवेट कन्या उच्य विधालय खेसर के प्रागण मे सर्व सम्मति से अनुजा नंद अनुज को एक वार फिर दोबारा मनोनित किया गया। अनुजा नंद अनुज के नामों की घोषना भाजपा संगठनके प्रदेश मंत्री के दिशानिर्देश पर कुणाल भगत के द्बारा घोषना कराया गया। जहां उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ता तथा संगठन के प्रदेश से लेकर जिला स्तर के संगठन पदाधिकारी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मानते हुए अनुजा नंद अनुज के नामों की घोषना मंडल अध्यक्ष के रुप में कर दी गयी।
इसके साथ ही उन्हें माला पहनाते हुए अविर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया इसके पूर्व संगठन महापर्व के तहत मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराने को लेकर विधालय प्रांगण में प्रदेश संगठन मंत्री अनील ठाकुर के साथ बेलहर विधान सभा के संयोजक हरे कृष्ण पांडेय नगर अध्यक्ष बांका मुकेश कुमार भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन सिन्हा पूर्व मंडल अध्यक्ष बेलहर मनोरंजन सिंह सुमन सौरभ भाजपा संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रानी महकमे कुमारी वार्ड पार्षद उषा देवी को कार्यकर्ता द्बारा अंगवस्त्र देकर फुल का माला पहनाते हुए एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम आयोजित के पूर्व बंदे मातरम का पाठ पढ़ाया गया। वहीं भारत माता की जय की जोरदार शब्दों से घोषना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मोके पर संगठन के तमाम पदाधिकारियों के अलावे कुणाल भगत डाक्टर राजेश गुप्ता शिवशंकर मंडल संजय तांती विष्णु देव राय कृष्ण देव राय गुडु सिंह निराला मिश्र पंकज भगत अनूप लाल यादव मिली लाल यादव राजेश राय इसके साथ ही काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।