एक बार फिर से सेवा का मौका दें पाई पाई चुका दूंगा :- पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी शत्रुघ्न कुमार सिंह

0
741



Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड सहकारिता विभाग के मेरु दंड रहे माधोपुर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह के एक बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में आ जाने से माधोपुर पैक्स के उपभोक्ताओं में यह आश जग गई है कि उनकी जमा राशि अवश्य मिल जाएगी। पिछले लगभग 5 वर्षों से अपनी जमा राशि के लिए चक्कर लगाते लगाते उपभोक्ताओं की चप्पल घिस गई विरोध प्रदर्शन तक हुआ फिर भी नतीजा कुछ नहीं निकला। लेकिन 27 नवंबर को होने वाले पैक्स चुनाव में पूर्व अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह के कूद जाने से उपभोक्ता की निराशा अब आशा में बदल गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शत्रुघन कुमार सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं का पाई पाई वापस कराने का प्रयास करूंगा। कर्जदारों के साथ सुविधा और सहूलियत के अनुसार कर्ज वसूला जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से एक बार फिर से सेवा करने का अवसर देने की अपील की है। जनसंपर्क के दौरान सभी मतदाताओं को श्री सिंह पूरी तरह आश्वासन और भरोसा दे रहे हैं कि उनकी जमा राशि अवश्य वापस होगी। एक बार फिर से सेवा का मौका अवश्य दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here