




बगहा। बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर प्रखंड के शिवपुर बंगाली कालोनी के वार्ड संख्या 08 में बिहार बंगाली समुदाय के सामाजिक, राजनैतिक, उत्थान के लिए उठाये जाने वाले कदम एवं उनके मौलीक अधिकारो की रक्षा हेतु परिचचर्चा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन कृष्णा व्यापारी ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रहे जदयू प्रदेश महा सचिव डॉ0 अनुकूल सरकार को कृष्णा व्यापारी ने फूल माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया।वही कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ0 अनुकूल सरकार ने कहा कि 70 वर्षो से हम रह रहे इस समुदाय के लोगो को हमारे मौलिक अधिकारो से क्यो वचित रखा गया है, हमारे जमीन का रैयाती, जाती प्रमाण पत्र निर्गत करने, में आना कानी क्यो कीया जाता रहा है। बंगला हमारी मात्र भाषा है, पर 90% हमारे बच्चे मातृ भाषा से वंचीत है, 1922 से पहले यह बंगाल प्रांत था, किंतु आज अपने ही बंगाल प्रांत मे शरणार्थी के रूप में एक सामाजीक अभिषाप झेलते आ रहे है। हमारी जनसंख्या चमारण मे करिब 4 लाख है, हम विगत 70 बर्षों से सिर्फ मूर्ख बनाया जाता रहा है। हमसे वोट लिया जाता है लेकिन आज तक बिहार से कोई भी जन प्रतिनिधि विधासभा, लोकसभा, राज्य सभा में किसी भी पार्टी में बंगाली समुदाय से कोई भी प्रतिनिधि नही खडा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कैसा सामाजिक न्याय है, क्या देश के आजादी में हमारे पूर्वजों ने खून नहीं बहाया, देश के आजादी में हमारे समुदाय के वीर जवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। हमे अपने ही प्रांत में शरणार्थी कहलाते है। लेकिन अब ये सामाजीक अन्याय बर्दास्त नही किया जाएगा, अब हमारी जनसंख्या के हिसाब से हमारी भागीदारी विधानसभा, एव लोक सभा में देना ही होगा, सभी बंगाली मिलकर सामाजिक राजनैतिक उत्थान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर एक रहेंगे। मौके पर उपस्थित जदयू महिला अध्यक्ष प्रेमशीला गुप्ता ने मंच साझा किया। निरंजन साह, संस्थापक पूर्बासा सुभाष चंद्र दस, उपाध्यक्ष पूर्बासा डॉ दुलाल चंद्र हालदार, राजीव विश्वास, बिंदु वैद, सरस्वती दत्ता, श्रीमती अजया शर्मा रॉय, उपाध्यक्ष भाजपा रति कांत मिस्त्री, विकाश सरकार अमूल्य मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।