भैरोगंज थाना परिसर में विशेष जनता दरबार का हुआ आयोजन।

0
973



Spread the love

भैरोगंज से राजेश कुमार की रिपोर्ट…

बगहा/भैरोगंज। भैरोगंज स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार के दिन अनुमंडल पदाधिकारी अनुपमा सिंह के नेतृत्व में विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें 6 आवेदन भूमि विवाद संबंधित मामला पहुंचा था। बांसगांव मंझरिया, भैरोगंज, नाडा ,मेहुरा भैसही पाढरखाप इत्यादि थाना क्षेत्र के भूमि विवाद से संबंधित विशेष जनता दरबार में फरियादी पहुंचे हुए थे जिसमें चार मामलों का निष्पादन किया गया एवं दो मामले में जांच करने का निर्देश दिया गया। बगहा अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि थाना परिसर में विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया है जिसमें 6 आवेदन आया था जिसमें चार मामले का निष्पादन किया गया है। आवेदन में प्रथम पक्ष सुभाष शर्मा दूसरे पक्ष राजन ठाकुराई, रामचंद्र मुसहर दूसरे पक्ष माया राय, नागेंद्र चौधरी दुसरा पक्ष सुकट राय का मामला का निष्पादन किया गया एवं मु0 सुखली ठाकुर दूसरे पक्ष रामेश्वर केवट जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया। ललन चौधरी दूसरे पक्ष रामेश्वर यादव एवं एक के मामले में नापी का आदेश दिया गया। मौके पर उपस्थित राजस्व पदाधिकारी कौशिकी चौबे अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद थाना अध्यक्ष लालबाबू प्रसाद राजस्व कर्मचारी रूपेश कुमार गुप्ता नीतीश कुमार झा बैजू दिवाकर इत्यादि स्थानीय प्रशासन एवं फरियादी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here