दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक दलित को घर से दुबारा आरोपियों ने किया अपहरण, डीआईजी को दिया आवेदन।

0
1070

Spread the love

बेतिया/गौनाहा। बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत गौंनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव से मारपीट कर आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। उसके बाद पीड़ित को न्याय नहीं मिलने पर डीआईजी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। उस सम्बंध में गौनाहा थाना में काण्ड संख्या 180/22 दर्ज है। आरोप है कि अभियुक्त का जमानत रद्द होने पर उसने मारपीट किया। न्यायालय के आदेश पर पीड़िता घर आयी और उसने (किशोरी) न्यायालय मे बताया तीन व्यक्ति ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। दिनांक 16 दिसंबर 2022 की रात दो बजे सुरज चौधरी, बिरगुन चौधरी, फेकू पौधरी, राजकुमार चौधरी, ललन चौधरी एवं दो अज्ञात पीड़िता के फूस के घर का टाट काट कर किशोरी के माता पिता को जाति सूचक गाली देते हुए पीटने लगे और सीना पर नलकटटी सटा कर उनकी बेटी को उठाकर ले भागे। पीड़ित ने डीआईजी चम्पारण प्रक्षेत्र बेतिया को शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने एव कार्रवाई की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here