अगलगी में 4 घर जलकर राख, 3 मवेशी भी झुलसे, ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर पाया गया काबू।

0
704


Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा पंचायत स्थित बनकट मुसहरी वार्ड नंबर 3 में देर रात्रि अचानक लगी आग से हरिंदर राउत भूषण राउत विनोद राउत किशुन देव ठाकुर का घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी में अनाज कपड़ा उपस्कर बर्तन नगदी गहना साइकिल समेत लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। वही इस अगलगी में 3 मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए हैं। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक 4 लोगों का आशियाना जलकर राख हो चुका था।


मुखिया सोहन साह ने अंचलाधिकारी मझौलिया को घटना की जानकारी दी। अंचलाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराते हुए तत्काल सहायता राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दी जाएगी। इधर पीड़ित परिवारों का आशियाना छिन जाने से परिजनों के समक्ष बड़ी विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here