Monday, December 4, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दीया संदेश।

वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दीया संदेश।

-

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में वन महोत्सव अभियान के तहत जनजीवन हरियाली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैठनिया में मुखिया आशा देवी, पति दीनानाथ साह पीआरएस जितेन्द्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य नितेश कुमार चौधुर,चुमन यादव तथा प्रधानाध्यापिका संगीता यादव द्वारा विद्यालय परिसर में एक दर्जन से अधिक सागवान का पौधा लगाया गया।मुखिया पति दीनानाथ साह ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जनजीवन का प्रमुख साधन है।

पर्यावरण को संतुलित रखने तथा वायुमंडल को शुद्ध रखने में पेड़ पौधे अहम भूमिका निभाते है।मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश पीआरएस रामविनय कुमार, वार्ड सदस्य अलीराज हुसैन ने संयुक्त रूप से वार्ड नम्बर 12 में पौधारोपण कर सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। ।गामीणों को जागरूक करते हुये जिला मुखिया महा संघ के सचिव सत्य प्रकाश ने कहा कि पेड़ पौधे मानव जाति के लिए धरोहर हैं।पेड़ पौधों के आभाव में पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण से मानव जीवन को खतरा है।इसको रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में पौधा लगाना चाहिए। पर्यावरण को बचाना है तो प्रत्येक सांस्कृतिक अवसर पर छोटे से भी उपलब्ध जगह पर पौधारोपण आवश्यक है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य सुनील कुमार ,सांझा देवी ,गीता देवी, दिनेश कुमार मुखिया ग्रहण माझी आदि उपस्थित थे।उधर लालसरैया पंचायत में भी मुखिया साजरा खातून पति खुर्शीद आलम,पीआरएस विकास कुमार द्वारा वृक्षा रोपण कर इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया अपने संबोधन में मुखिया साजरा खातून पति खुर्शीद आलम ने कहा कि अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संकट को दूर किया जा सकता है। पृथ्वी पर उत्पन्न ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है।

उधर बखरिया पंचायत स्थित वार्ड नम्बर एक में मुखिया कमलपति देवी पति एकबाली राम और पीआरएस जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा पौधा रोपण कर लोगों को जागरूक किया गया। पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मुखिया कमल पति देवी पति एक बाली राम ने कहा कि पेड़ पौधे पुत्र के समान होते हैं। पेड़ पौधे हमारे लिए अनमोल है। पर्यावरण शुद्ध रखने वर्षा कराने मिट्टी का कटाव रोकने में पेड़ पौधे काफी सहायक होते हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार पांडेने बताया कि डीएम दिनेश कुमार राय के निर्देश पर पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत में 200 यूनिट वृक्षारोपण करना है। वृक्षारोपण करके पर्यावरण संकट को दूर किया जा सकता है। तथा धरती की हरियाली को हरा-भरा बनाए रखा जा सकता है।

Patna news24 livehttps://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

शराब कारोबारियों के मंसूबे पर फिरा पानी, पिकअप वैन सहित विदेशी शराब जप्त, चालक फरार।

बगहा/धनहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बांसी पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान...

गन्ना लदी ट्रक में बाइक चालक ने मारी टक्कर एक साथ तीन दोस्त की हुई मौत।

बगहा। बड़ी खबर बगहा वाल्मीकि नगर मुख्य मार्ग के मंगलपुर से आ रही है जहाँ तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े...

खरपोखरा में पुलिस चेक पोस्ट का पुलिस महानिरीक्षक चंपारण क्षेत्र ने किया उद्घाटन।

भैरोगंज से राजेश कुमार की रिपोर्ट.... बगहा/भैरोगंज। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन लगतार प्रयास कर रही है। जिसको लेकर बुधवार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!