धनहा पुलिस ने किया मुसहरी गांव हत्या कांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार,भेजा जेल।

0
1297

Spread the love

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट….

बगहा/मधुबनी। गुरुवार की रात्रि धनहा थाना पुलिस ने मुसहरी गांव में हुए हत्या कांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।हत्या कांड के बाद दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे।मामले में धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीते महीने मुसहरी गांव में हो रही लगातार हुए हत्या कांड के सहयोगी,जो मुसहरी गांव के बैरा बाजार गांव के रहने वाले हीरा यादव और कमल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के सहयोग से ही मुसहरी गांव में लगातार चार हत्यायों को अंजाम दिया गया है,हालांकि आवेदक इस घटना में 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है,जिसमे अबतक पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here