मझौलिया थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक संपन्न। अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर :- थानाध्यक्ष अभय कुमार

0
797

Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…….

बेतिया/मझौलिया। बकरीद पर्व को लेकर मझौलिया थाना परिसर में अंचलाधिकारी सूरज कांत की अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक संपन्न हुई। अंचलाधिकारी सूरज कांत ने पूरे सामाजिक सौहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद का पर्व मनाने की अपील क्षेत्रवासियों से की। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि पर्व हमें सामाजिक समरसता आपसी प्रेम शांति का पैगाम देता है। पूरे उत्साह के साथ पर्व मनावे लेकिन सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखें। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल यादव ने कहा कि पर्व हमें सामाजिक भाईचारा एकता और समरसता का संदेश देता है। हम सभी का पुनीत कर्तव्य है कि शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को संपन्न कराने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
शांति समिति की बैठक में उपप्रमुख नरेश यादव ,जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन, मुखिया अरुणा देवी पति मोहन गुप्ता ,मुखिया कमल पति देवी पति एक बाली राम ,देवी लाल सहनी ,आशा देवी पति दीनानाथ साह, सरपंच रोबदा खातून पति फिरोज साह पूर्व सरपंच जटाशंकर सिंह ,विकास कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here