विश्व योग दिवस पर योग गुरु ने सिखाया योग, नियमित रूप से योग करने पर शरीर की समस्त व्याधियां होती है दूर।

0
1474



Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। विश्व योग दिवस पर मझौलिया प्रखंड अंतर्गत सीताराम प्लस टू महाविद्यालय लाल सरैया में योग गुरु अशोक सरकार के निर्देशन में नोवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के योग क्रिया के बारे में बताया गया। जिसमें सिरसासन, ब्रज आसन ,भुजंगासन, सूर्य नमस्कार आदि मुख्य है।
इसमें सुशील कुमार जायसवाल संदीप कुमार श्रीवास्तव अमित चौबे मनु बाबू कुशवाहा अशोक यादव हीरालाल पासवान संदीप चौधरी खुर्शीद आलम गौतम विश्वास बृजेश कुशवाहा आदि शामिल हुए। इस योग दिवस कार्यक्रम में योग गुरु अशोक सरकार द्वारा प्रशिक्षित बच्चियों ने एक से बढ़कर एक योग के कला कौशल को प्रदर्शित कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। योग गुरु अशोक सरकार ने बताया कि योग करने से शरीर की समस्त व्याधियां दूर हो जाती है। शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here