



मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…
बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड मुखिया संघ के तत्कालीन अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्वारा पठन-पाठन की समस्या को लेकर प्रखंड अध्यक्ष पद पर से इस्तीफा दे देने के बाद बेतिया स्थित सिमरिखा उत्सव भवन में प्रखंड मुखिया संघ की एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मझरिया शेख पंचायत के मुखिया हरिलाल यादव को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया तो करमवा पंचायत की मुखिया अरुणा देवी पति मोहन गुप्ता को उपाध्यक्ष सेनवरिया मुखिया ज्योति श्रीवास्तव को सचिव तो रामनगर बनकट की मुखिया नीतू देवी को प्रवक्ता तथा धोकराहा पंचायत के मुखिया आशीष भट्ट को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया।तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने पठन- पाठन की समस्या को लेकर समय का अभाव बताते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इधर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से हरीलाल यादव के चयन होते ही समर्थकों ने हर्ष जाहिर करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल यादव ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता मुखिया संघ की एकता , मान सम्मान और हक और हकूक को लेकर रहेगी।
अधिकारियों द्वारा मुखिया के मान सम्मान के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई होगी तो मुखिया संघ इसका जबरदस्त विरोध करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर धरना प्रदर्शन आंदोलन करने पर उतारू होगा। अपने चयन पर उन्होंने सब का आभार प्रकट करते हुए भरोसा दिया कि एक सेवक की तरह मुखिया संघ के विस्तार अधिकार मान सम्मान की लड़ाई लड़ूगा।
मुखिया संघ की बैठक में शारदा देवी पति नारद सिंह साजिदा तबस्सुम पति अली असगर निर्मला तिवारी सोहन साह संतोष कुमार डॉक्टर चंद्रिका साह जानकी देवी पति किशुन देव पंडित गिरजा देवी पति शिव शंकर यादव अजय कुमार राय आशा देवी पति दीनानाथ साह प्रियंका देवी पति संतोष यादव लालदेव राम कमल पति देवी पति एक बाली राम देवीलाल सहनी लाल बच्चा यादव शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर संगीता देवी पति राजू सहनी साजरा खातून पति खुर्शीद आलम पम्मी सिंह पति मनील सिंह आशा देवी पति नग नारायण राम आदि मुखिया उपस्थित थे।