ये पौधे नहीं हम लोगों की प्राण हैं – पं० भरत उपाध्याय

0
35

Spread the love

बगहा। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है क्योंकि यह 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सम्मेलन की स्मृति में चुनी गई तिथि है। उन्होंने आगे कहा कि आज का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरुकता फैलाना एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देना है।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्रीमती विजया सिंह, पूर्व प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल,अर्थराज यादव, धनंजय पाण्डेय,एनडी देहाती , संतोष सिंह, अशोक वर्मा, मुन्ना साह ,नारायण जी,विशाल यादव, सचिन कुमार ने भी वृक्षारोपण में जनसहयोग की अपील करते हुए कहा कि आज पृथ्वी ऐसे संकेत दे रही है, जिसे अब अनदेखा नहीं किया जा सकता है। अतः हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here