प्रचंड गर्मी ने किया रिकॉर्ड कायम, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार।

0
784



Spread the love

बगहा/चौतरवा। बरसात माह का आरंभ आषाढ़ से होता है।पर इस माह का प्रथम सप्ताह बीत गया।आषाढ़ माह के प्रथम सप्ताह में गर्मी से लोग बेहाल रहे। रविवार की सुबह ठंड हवा से कुछ देर ऐसा प्रतीत हुआ कि शायद आज मौसम ने करवट बदली है। परंतु कुछ ही देर बाद सूरज की तल्खी बढ़ती गई। ठीक 10 बजे से स्थिति पिछले दिन के जैसे बन गई। ठीक 12 बजे गर्म हवा ने दस्तक दी। लोग शीतल पेय लेकर गर्मी से निजात का प्रयास करते रहे। चौक चौराहों पर सत्तू की भी बिक्री खूब बिक्री हुई। सड़कों व चौक चौराहों पर रविवार को भी लोगों का आना जाना बहुत कम देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here